06
Aug
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना का निर्माण समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मशीनरी, मानव संसाधन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरी होने पर देहरादून शहर में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की…
