Blog

मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

  देहरादून, 1 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि…
Read More
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

  देहरादून, 01 जून। प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य की आईटीआई संस्थाओं में छात्र संख्या बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर की आईटीआई में अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि युवा इन योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। मंत्री ने…
Read More
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

देहरादून, 1 जून। आगामी मानसून एवं संभावित आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को सात दिन के भीतर माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक विभाग को जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां सुनिश्चित करनी होंगी। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं सभी नगर निकायों को नदी-नालों और जल निकासी तंत्र की युद्धस्तर पर सफाई कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने…
Read More
पद्म भूषण सम्मान पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

पद्म भूषण सम्मान पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान "पद्म भूषण" से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी ने अपने…
Read More
मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम सख्त, 7 जून तक प्राथमिकता वाले कार्य पूरे करने के निर्देश

मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम सख्त, 7 जून तक प्राथमिकता वाले कार्य पूरे करने के निर्देश

देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग ही आपदा संबंधी चुनौतियों का प्रभावी समाधान है। उन्होंने प्रत्येक विभाग को टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वार रूम स्थापित करने तथा जन शिकायतों का त्वरित…
Read More
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं कुमारी शैलजा

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं कुमारी शैलजा

देहरादून। 4 और 5 जून को होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड पहुंचीं। उनके साथ सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। कुमारी शैलजा ने पार्टी नेताओं के साथ राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में…
Read More
सूचना विभाग ने सेवानिवृत्त के अवसर पर सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई,

सूचना विभाग ने सेवानिवृत्त के अवसर पर सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई,

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने भट्ट को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्री भट्ट ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभागीय दायित्वों का सदैव पूरी…
Read More
विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की होगी निर्णायक भूमिका : नितिन नबीन

विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की होगी निर्णायक भूमिका : नितिन नबीन

देहरादून, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में आयोजित "विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व" विषयक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश की युवा शक्ति ज्ञान, कौशल, नवाचार और राष्ट्रभावना से सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन हुए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने शिक्षा को रोजगारोन्मुख, शोध आधारित और व्यावहारिक…
Read More
सीटू स्थापना दिवस पर झंडारोहण, श्रमिक अधिकारों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू

सीटू स्थापना दिवस पर झंडारोहण, श्रमिक अधिकारों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू

देहरादून, 30 मई। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित सीटू कार्यालय में संगठन का ध्वजारोहण किया गया तथा श्रमिकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। संगठन ने बताया कि यह अभियान मजदूरों के बीच जाकर व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए संघर्ष के लिए संगठित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीटू के जिला अध्यक्ष एस.एस. नेगी ने संगठन का ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि…
Read More
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

देहरादून, 29 मई ।देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया सहित 11 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समकालीन वैश्विक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रो. हर्ष वी. पंत तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं ब्रिक्स उप-शेरपा शंभू एल. हक्की ने किया। इस अवसर पर रिसर्च एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज़ (RIS)…
Read More