Blog

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

देहरादून 10 अप्रैल।उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा की। बैठक में महासंघ के प्रतिनिधियों ने अपनी 27 सूत्रीय मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और सभी बिंदुओं का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांगों के समाधान के…
Read More
मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…

मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…

देहरादून 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा प्रदेश…
Read More
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के समसामयिक विषयों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में संचालित प्रमुख योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। भेंट के दौरान राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
Read More
खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

खटीमा 09 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन तथा 162.26 लाख रुपये की लागत से बने सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों…
Read More
देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

देहरादून, 09 अप्रैल । जिला प्रशासन ने जनपद में संचालित और प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड व अन्य रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण और नवीनीकरण को लेकर सख्त मानक तय कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े सभी मानकों के पूर्ण अनुपालन के बिना किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पिछले छह माह से मानकों के अनुरूप डायग्नोस्टिक सेंटरों के नए पंजीकरण और पूर्व से संचालित केंद्रों के नवीनीकरण की प्रक्रिया सख्ती से लागू की जा रही है। इसके तहत पहली बार दून में ऐसे केंद्रों को ही…
Read More
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

देहरादून 8 अप्रैल । 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को गणेश पुर सहारनपुर में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संपूर्ण सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग…
Read More
मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

देहरादून 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की चौथी बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, Rishikesh गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में UIIDB के गठन का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने परियोजनाओं…
Read More
उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

देहरादून 8 अप्रैल। उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने दी। प्रेस वार्ता का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून के सहयोग से किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ (HLO) की शुरुआत कर दी गई है। यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें पूरी तरह डिजिटल…
Read More
मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

देहरादून/टिहरी गढ़वाल 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार व्यक्त करते…
Read More
इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

देहरादून, 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से बाल भिक्षावृत्ति रोकने और वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में देहरादून में सराहनीय पहल की जा रही है। साधु राम इंटर कॉलेज में संचालित राज्य का पहला मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर अब बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। इस सेंटर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां कंप्यूटर शिक्षा, संगीत, योग और खेलकूद जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क समग्र शिक्षा दी जा रही…
Read More