उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

  अल्मोड़ा, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धाम में कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्ध जागेश्वर देश के प्रमुख प्राचीन शिव धामों में से एक है और अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण…
Read More
देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

  देहरादून, 16 जुलाई। देहरादून जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर सुधार कराने का अवसर मिलेगा। नगर निगम सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ईआरओ और एईआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ और एईआरओ कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां…
Read More
हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..

हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण अभियान और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर धाम और वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना से उन्हें नई ऊर्जा मिली है,…
Read More
हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का जनआंदोलन है। उन्होंने हरेला के अवसर पर प्रदेशभर में 10 लाख पौधे लगाने के संकल्प को दोहराते हुए सभी लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। परेड ग्राउंड में आयोजित लोक संवर्धन पर्व के अंतर्गत हरेला उत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की साझा सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण है कि…
Read More
पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

  चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। परियोजना पर लगभग 8.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि शुरुआती चरण के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यूपीसीएल की ओर से संचालित इस परियोजना में मंदिर तक के अंतिम तीन किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग पर भूमिगत केबल के जरिए प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इससे खुले तारों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और वन्य क्षेत्र में पर्यावरण व…
Read More
देहरादून में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 13 अगस्त तक कराएं नाम एवं विवरण में सुधार

देहरादून में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 13 अगस्त तक कराएं नाम एवं विवरण में सुधार

देहरादून। जनपद देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन कर दिया गया है। जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटियां, विसंगतियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा अपना विवरण सही कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधार कराने के लिए कहा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता…
Read More
हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्रत्येक परिवार लगाए कम से कम एक पौधा : सतपाल महाराज

हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्रत्येक परिवार लगाए कम से कम एक पौधा : सतपाल महाराज

हरिद्वार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय वृक्ष न्यास (Tree Trust of India) के विशेष अभियान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक स्वच्छ वातावरण, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करना चाहता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा बनाए रखें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे को केवल एक…
Read More
मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : जिलाधिकारी

मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : जिलाधिकारी

देहरादून। जनपद देहरादून में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से पिछले एक माह से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। अभियान के उपरांत 14 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल (प्रथम प्रारूप) प्रकाशित कर दिया गया। बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल, एएसडी मतदाताओं, सर्विस वोटरों तथा मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सूची हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव) के माध्यम से उपलब्ध कराई। उन्होंने सभी राजनीतिक…
Read More
देहरादून में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर नागरिक संगठनों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

देहरादून में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर नागरिक संगठनों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर चिंता जताते हुए विभिन्न नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर भय का माहौल बना रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसी घटनाएं संविधान प्रदत्त समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों की भावना के विपरीत हैं। संगठनों ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए,…
Read More
पीएम-अजय योजना के तहत देहरादून में 465 अनुसूचित जाति युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का अवसर

पीएम-अजय योजना के तहत देहरादून में 465 अनुसूचित जाति युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का अवसर

देहरादून,14 जुलाई, 2026 (सू.वि.)।जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अंतिम अनुमोदन हेतु यह कार्ययोजना भारत सरकार को भेजी गई है। योजना के माध्यम से जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास का लाभ मिलेगा। योजना के ‘ग्रांट-इन-एड’ घटक के अंतर्गत 175 बेरोजगार अनुसूचित जाति युवक-युवतियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने एवं स्वरोजगार शुरू…
Read More