उत्तराखंड

मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित अकादमी मैदान में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में राजपुर विधायक खजान दास की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसके माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। स्टॉल के माध्यम से आमजन को विभागीय सेवाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने कुंजापुरी मेले का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने कुंजापुरी मेले का किया शुभारंभ

नरेंद्रनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन किया और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ मां कुंजापुरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों…
Read More
मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव और सक्रिय जनसेवा के माध्यम से राज्य के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखण्ड का प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदेश की विकास संबंधी आवश्यकताओं, जनहित के मुद्दों और राज्य से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों…
Read More
एसआईआर के द्वितीय चरण में पूरी सक्रियता से जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता : गणेश गोदियाल

एसआईआर के द्वितीय चरण में पूरी सक्रियता से जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता : गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), विधानसभा प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण की प्रक्रिया में पूरी सक्रियता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। गोदियाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के द्वितीय चरण के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा किसी भी योग्य नागरिक का नाम अनावश्यक रूप से न हटे, इसके लिए कांग्रेस संगठन…
Read More
कांवड़ मेला-2026: सभी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी हों, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

कांवड़ मेला-2026: सभी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी हों, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

देहरादून। कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईडीपीएल मैदान का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों के ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था…
Read More
अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा,एजेंसी की भूमिका संदिग्ध

अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा,एजेंसी की भूमिका संदिग्ध

देहरादून,12 अप्रैल।जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है। ऋषिकेश क्षेत्र के बनखण्डी में एक वाहन (संख्या यूके14सीए-6186) में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में उक्त वाहन का संबंध ऋषिकेश स्थित एक गैस एजेंसी से पाया गया, जिसके उपरांत एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित वाहन चालक योगेन्द्र कुमार एवं उसके…
Read More