Jagriti Gusain

352 Posts
देहरादून में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 13 अगस्त तक कराएं नाम एवं विवरण में सुधार

देहरादून में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 13 अगस्त तक कराएं नाम एवं विवरण में सुधार

देहरादून। जनपद देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन कर दिया गया है। जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटियां, विसंगतियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा अपना विवरण सही कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधार कराने के लिए कहा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता…
Read More
हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्रत्येक परिवार लगाए कम से कम एक पौधा : सतपाल महाराज

हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्रत्येक परिवार लगाए कम से कम एक पौधा : सतपाल महाराज

हरिद्वार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय वृक्ष न्यास (Tree Trust of India) के विशेष अभियान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक स्वच्छ वातावरण, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करना चाहता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा बनाए रखें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे को केवल एक…
Read More
मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : जिलाधिकारी

मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : जिलाधिकारी

देहरादून। जनपद देहरादून में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से पिछले एक माह से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। अभियान के उपरांत 14 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल (प्रथम प्रारूप) प्रकाशित कर दिया गया। बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल, एएसडी मतदाताओं, सर्विस वोटरों तथा मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सूची हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव) के माध्यम से उपलब्ध कराई। उन्होंने सभी राजनीतिक…
Read More
देहरादून में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर नागरिक संगठनों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

देहरादून में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर नागरिक संगठनों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर चिंता जताते हुए विभिन्न नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर भय का माहौल बना रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसी घटनाएं संविधान प्रदत्त समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों की भावना के विपरीत हैं। संगठनों ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए,…
Read More
पीएम-अजय योजना के तहत देहरादून में 465 अनुसूचित जाति युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का अवसर

पीएम-अजय योजना के तहत देहरादून में 465 अनुसूचित जाति युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का अवसर

देहरादून,14 जुलाई, 2026 (सू.वि.)।जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अंतिम अनुमोदन हेतु यह कार्ययोजना भारत सरकार को भेजी गई है। योजना के माध्यम से जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास का लाभ मिलेगा। योजना के ‘ग्रांट-इन-एड’ घटक के अंतर्गत 175 बेरोजगार अनुसूचित जाति युवक-युवतियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने एवं स्वरोजगार शुरू…
Read More
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी मामले में सार्वजनिक बहस से पीछे हटना आरोपों की असत्यता का प्रमाण : गणेश गोदियाल

बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी मामले में सार्वजनिक बहस से पीछे हटना आरोपों की असत्यता का प्रमाण : गणेश गोदियाल

देहरादून,14 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ धाम के चंदा चोरी प्रकरण में बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा दी गई सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे उनका इंतजार किया। निर्धारित समय के बाद भी हेमंत द्विवेदी के उपस्थित नहीं होने पर गोदियाल ने लगभग आधे घंटे तक प्रतीक्षा की। बाद में उनके नहीं आने पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि उनके दस वर्ष पूर्व के कार्यकाल को लेकर लगाए गए सभी आरोप पूरी…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में आधारभूत संरचना, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, धार्मिक एवं औद्योगिक विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियों का अनुमोदन किया है। उन्होंने जनपद नैनीताल के रामनगर में Automated Driving Test Track के ऑटोमेशन निर्माण हेतु ₹3.68 करोड़, कोषागार रुद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाइलिंग, पैनलिंग एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु ₹38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र धौरणखास, देहरादून में 150 KLD क्षमता के एसटीपी एवं साइट विकास हेतु ₹2.73 करोड़ तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना हेतु ₹9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए…
Read More
जिला प्रशासन की त्वरित पहल से दिव्यांग सुनील चन्द्र को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ,पेंशन, प्रमाण पत्र, बैंक खाता एवं निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध

जिला प्रशासन की त्वरित पहल से दिव्यांग सुनील चन्द्र को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ,पेंशन, प्रमाण पत्र, बैंक खाता एवं निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध

देहरादून। जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई से अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया है। लंबे समय से दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित रहे सुनील चन्द्र को अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता तथा निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई है। सुनील चन्द्र 29 जून को व्हीलचेयर के सहारे समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि वे अत्यंत गरीब एवं शारीरिक रूप से असमर्थ हैं तथा आज तक उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। 11 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार, हस्तशिल्पी, लोक कलाकार, उद्यमी एवं पाक कला विशेषज्ञ अपनी पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। महोत्सव में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें उत्तराखण्ड की पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों को…
Read More
आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और जीतेगी कांग्रेस: वेणुगोपाल

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और जीतेगी कांग्रेस: वेणुगोपाल

देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) वेणुगोपाल ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के समापन अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। वेणुगोपाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पूरी तरह एकजुट हैं तथा आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने और जीतने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में सभी नेताओं की राय थी कि भाजपा के दस…
Read More