उत्तरप्रदेश

राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

देहरादून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उचित दर की दुकानों की निगरानी के लिए स्थानीय अधिकारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरित करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को सरकारी अन्न भंडारों का स्वयं निरीक्षण कर गोदामों से उचित दर की दुकानों को निर्गत किए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोदामों से केवल…
Read More

देहरादून की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 11.94 लाख से अधिक मतदाता

देहरादून, 03 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के बाद शनिवार को जनपद देहरादून की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सूची की जानकारी साझा की। इस अवसर पर दलों को विधानसभा क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी तथा सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में भी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्व…
Read More
ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति एवं उनसे जुड़े संभावित जोखिमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ग्लेशियर झीलों की निगरानी और जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्लेशियर झीलों की निरंतर एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। झीलों के जलस्तर, आकार, जलभराव और उनमें होने वाले संभावित बदलावों पर लगातार नजर रखी जाए। इसके लिए सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन, सेंसर आधारित निगरानी सहित आधुनिक तकनीकों की संभावनाओं का अध्ययन…
Read More
16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

देहरादून। विकासखंड रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा संचालित ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण सखी मॉडल के माध्यम से कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यावरण सखियों को खंड विकास कार्यालय, रायपुर में नया कचरा संग्रहण वाहन सौंपा गया। पर्यावरण सखियां पहले से ई-लोडर के माध्यम से घर-घर जाकर सूखे कचरे का संग्रहण कर रही हैं। नए वाहन से कचरे के नियमित संग्रहण, सुरक्षित परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे पर्यावरण सखियों…
Read More
एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही कथित अनियमितताओं तथा एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्तियां दर्ज किए जाने पर गंभीर चिंता जताते हुए तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया 29 मई 2026 से प्रारंभ हुई तथा प्रारूप निर्वाचक नामावली 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई। दावे…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और उत्तराखण्ड के…
Read More

चुनाव अभियान समिति कार्यालय का उद्घाटन, 2027 में कांग्रेस की वापसी का किया दावा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति के कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से प्रदेश की जनता आज त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर हैं। लगातार…
Read More

मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्षों को उपनलकर्मियों के अनुबंध, पदोन्नति एवं एसीआर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सचिवगणों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने उपनलकर्मियों एवं विभागों के मध्य होने वाले अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के संबंध में सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष आगामी तीन दिनों के भीतर अपने विभाग के अंतर्गत कार्यरत उपनलकर्मियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में यह कार्य पूरा न होने की स्थिति में…
Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी प्रगति

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। देहरादून एवं राज्य के अन्य क्षेत्रों को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व में प्रेषित विभिन्न प्रस्तावों, जिनमें देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित…
Read More

सीमांत गांव देश के अंतिम नहीं, भारत के पहले गांव : प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनकी सामरिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता से युवाओं को परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2026’ के अंतर्गत रविवार को एक विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्न्द्दी ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर लौटे 400 से अधिक चयनित युवाओं से सीधा संवाद किया और उनके अनुभवों को आत्मीयता से सुना। 'माइ भारत' प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी पहल में तीन लाख से अधिक युवाओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग…
Read More