29
Jun
नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड सरकार के बीच सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू संपन्न हुआ। समझौते पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखण्ड को चार एमआरआई (MRI) मशीनें, पाँच डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75 कृत्रिम बुद्धिमत्ता…