20
Jul
देहरादून। कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईडीपीएल मैदान का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों के ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था…