देहरादून में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर नागरिक संगठनों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

Share on Social Media

देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर चिंता जताते हुए विभिन्न नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर भय का माहौल बना रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में कहा गया कि ऐसी घटनाएं संविधान प्रदत्त समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों की भावना के विपरीत हैं। संगठनों ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़ितों को सुरक्षा एवं उचित राहत दी जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत की जाए तथा सभी समुदायों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रभावी पहल की जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए सरकार को इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन पर सीपीएम, सीपीआई, माले, यूकेडी, बसपा, आप, भीम आर्मी, किसान सभा, एटक, सीआईटीयू, डीवाईएफआई, एसएफआई, उत्तराखंड पीपुल्स फोरम सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *