14
Jul
देहरादून,14 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ धाम के चंदा चोरी प्रकरण में बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा दी गई सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे उनका इंतजार किया। निर्धारित समय के बाद भी हेमंत द्विवेदी के उपस्थित नहीं होने पर गोदियाल ने लगभग आधे घंटे तक प्रतीक्षा की। बाद में उनके नहीं आने पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि उनके दस वर्ष पूर्व के कार्यकाल को लेकर लगाए गए सभी आरोप पूरी…