कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने उत्तराखंड कांग्रेस में भरा जोश, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को दिया एकजुटता और जनसंघर्ष का मंत्र

Share on Social Media

देहरादून,उत्तराखंड।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, पुष्पगुच्छ भेंट कर  उनका भव्य स्वागत किया।

दौरे के प्रथम दिन वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव ने जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ अलग बैठक कर संगठन की स्थिति, जिलों के राजनीतिक समीकरणों तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ विशेष समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानते हुए सभी नेता एवं कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं अन्य आनुषंगिक संगठनों को जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय रहने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी संगठनों को बूथ स्तर तक अपनी समितियों को सक्रिय करने, युवाओं एवं महिलाओं को बड़ी संख्या में कांग्रेस से जोड़ने तथा जनआंदोलनों के माध्यम से जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय महासचिव के दौरे से प्रदेश कांग्रेस संगठन में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला तथा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, काज़ी निजामुद्दीन, प्रदीप टम्टा,करण माहरा, तिलक राज बेहड़, मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, मनोज तिवाड़ी, हरीश धामी, लखपत बुटोला, आदेश चौहान,हीरा सिंह बिष्ट,राजेंद्र शाह,रघुबीर सिंह बिष्ट, कविंद्र ईष्टवाल, हुक्म सिंह कठैत, अश्वनी बहुगुणा मनवर सिंह रावत,राजेश चमोली, अर्जुन भण्डारी,ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित सहित महानगर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *