Jagriti Gusain

352 Posts
मुख्यमंत्री 4 जुलाई को ऋषिकेश में करेंगे सेवा सप्ताह का शुभारंभ, विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री 4 जुलाई को ऋषिकेश में करेंगे सेवा सप्ताह का शुभारंभ, विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 4 से 10 जुलाई तक "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" संकल्प के साथ सात दिवसीय सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 4 जुलाई को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान में आयोजित विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर से होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने आईडीपीएल मैदान का…
Read More
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

देहरादून 30 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश की विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।इन नियुक्तियों का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिले और जनसंपर्क अभियान को नई गति प्रदान की जा सके। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
Read More
पिथौरागढ़ से कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन का संकल्प, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर साधा निशाना

पिथौरागढ़ से कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन का संकल्प, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर साधा निशाना

पिथौरागढ़ 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी समय में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के सहयोग से राज्य में जनहित की सरकार स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बढ़े हैं। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं, जिन्हें उखाड़ फेंकने का…
Read More
भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश को मिलेंगी MRI, डिजिटल मैमोग्राफी एवं AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें

भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश को मिलेंगी MRI, डिजिटल मैमोग्राफी एवं AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड सरकार के बीच सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू संपन्न हुआ। समझौते पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से स्वास्थ्य सचिव  विनय शंकर पांडेय तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखण्ड को चार एमआरआई (MRI) मशीनें, पाँच डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75 कृत्रिम बुद्धिमत्ता…
Read More
जनपद के 98.48 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

जनपद के 98.48 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिला कार्यालय स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इस प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों,बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ तथा बूथ लेवल एजेंटों बीएलए का समन्वित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने…
Read More
लघु रोजगार मेले में 39 युवाओं का चयन, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

लघु रोजगार मेले में 39 युवाओं का चयन, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग की पहल लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया, जबकि 23 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। रोजगार मेले…
Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

काशीपुर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म स्थित सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल हेमपुर नेपा फार्म, काशीपुर-रामनगर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। फोर लेन स्वीकृत काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं काशीपुर बाईपास रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, हरीश पंगती ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 5.75 किमी…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जनसमस्याएं भी सुनीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जनसमस्याएं भी सुनीं

रामनगर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे। उनके आगमन पर मंडलायुक्त  दीपक रावत, आईजी  निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री के बच्चों के बीच पहुंचते ही उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी एवं समूह फोटो खिंचवाए तथा आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासित जीवन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा…
Read More
मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में गिनाई विकास की उपलब्धियां, कहा उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में गिनाई विकास की उपलब्धियां, कहा उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

रुद्रपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुद्रपुर के एक स्थानीय होटल सभागार में न्यूज 18 समूह द्वारा आयोजित ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना, रोजगार, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रोथ इंजन है और इस जनपद से उनका विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर आज प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है तथा राज्य…
Read More
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

देहरादून 25 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 28 जून 2026 के सफल आयोजन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य…
Read More