Jagriti Gusain

368 Posts
रफेल होम प्रबंधन द्वारा कर्मचारी उत्पीड़न के खिलाफ सीटू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, तत्काल हस्तक्षेप की मांग

रफेल होम प्रबंधन द्वारा कर्मचारी उत्पीड़न के खिलाफ सीटू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, तत्काल हस्तक्षेप की मांग

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स सीटू देहरादून ने आज जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपकर रफेल होम प्रबंधन द्वारा कर्मचारी सुनील मैसी एवं उनके परिवार के साथ किए जा रहे कथित उत्पीड़न के मामले में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सुनील मैसी की सेवा समाप्ति का मामला सक्षम श्रम प्राधिकारी के समक्ष विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा उन्हें आवंटित आवास खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा पानी का कनेक्शन काटने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सीटू ने इसे श्रम…
Read More
राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध मिले सरकारी नौकरी, खेल विभाग में समायोजन को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध मिले सरकारी नौकरी, खेल विभाग में समायोजन को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में समायोजित करने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकांश खिलाड़ियों की नियुक्ति खेल विभाग में ही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप उत्तराखंड की नई खेल नीति तैयार की जाए। साथ ही उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गोलापार हल्द्वान में आगामी…
Read More

देहरादून में जिला योजना समिति गठन की प्रक्रिया शुरू, अनंतिम परिसीमन जारी

देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आमजन से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नोडियाल ने बताया कि अंतिम जनगणना के अनुसार जनपद की ग्रामीण जनसंख्या 5,48,851 निर्धारित की गई है। इसके आधार पर जिला पंचायत के 30 निर्वाचित सदस्य होंगे, जिनमें से 10 सदस्यों का निर्वाचन जिला योजना समिति के लिए किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नगर…
Read More
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुल रहे विदेशों में रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुल रहे विदेशों में रोजगार के नए अवसर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ उत्तराखंड के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार खोल रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस योजना के माध्यम से 123 युवाओं को विभिन्न देशों में सफलतापूर्वक रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिससे प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। योजना के अंतर्गत अब तक 30 युवाओं को सऊदी अरब, 65 युवाओं को जापान तथा एक युवती को जर्मनी में रोजगार मिल चुका है। वहीं हाल ही में 27 युवाओं का संयुक्त…
Read More
डीडीहाट में कांग्रेस का ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार बदलने का किया आह्वान

डीडीहाट में कांग्रेस का ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार बदलने का किया आह्वान

डीडीहाट/पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी "परिवर्तन संकल्प सम्मेलन" अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक प्रकरणों, बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खनन माफिया, शराब माफिया और भू-माफिया के संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन कारणों से प्रदेश की जनता स्वयं को…
Read More

उत्तराखंड में 1 जुलाई से लागू हुई ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी

देहरादून।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनामनरेगा के स्थान पर 'विकसित भारत–जी राम जी योजना' लागू कर दी गई है। योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत कुल 318 प्रकार के कार्य अनुमन्य किए गए हैं, जिनमें जल संरक्षण के 107, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना के 88, ग्रामीण आजीविका से जुड़े 86 तथा आपदा न्यूनीकरण के 37 कार्य शामिल हैं। सचिव, ग्राम्य विकास धीराज…
Read More
मुख्यमंत्री 4 जुलाई को ऋषिकेश में करेंगे सेवा सप्ताह का शुभारंभ, विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री 4 जुलाई को ऋषिकेश में करेंगे सेवा सप्ताह का शुभारंभ, विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 4 से 10 जुलाई तक "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" संकल्प के साथ सात दिवसीय सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 4 जुलाई को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान में आयोजित विशाल बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर से होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने आईडीपीएल मैदान का…
Read More
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

देहरादून 30 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश की विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।इन नियुक्तियों का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिले और जनसंपर्क अभियान को नई गति प्रदान की जा सके। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
Read More
पिथौरागढ़ से कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन का संकल्प, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर साधा निशाना

पिथौरागढ़ से कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन का संकल्प, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर साधा निशाना

पिथौरागढ़ 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी समय में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के सहयोग से राज्य में जनहित की सरकार स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बढ़े हैं। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं, जिन्हें उखाड़ फेंकने का…
Read More
भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश को मिलेंगी MRI, डिजिटल मैमोग्राफी एवं AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें

भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश को मिलेंगी MRI, डिजिटल मैमोग्राफी एवं AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड सरकार के बीच सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू संपन्न हुआ। समझौते पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से स्वास्थ्य सचिव  विनय शंकर पांडेय तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखण्ड को चार एमआरआई (MRI) मशीनें, पाँच डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75 कृत्रिम बुद्धिमत्ता…
Read More