Jagriti Gusain

248 Posts
2027 विधानसभा चुनाव में बदलाव तय, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी कांग्रेस: गणेश गोदियाल

2027 विधानसभा चुनाव में बदलाव तय, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी कांग्रेस: गणेश गोदियाल

श्रीनगर गढ़वाल, 20 मार्च। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है और भाजपा सरकार तानाशाही एवं निरंकुश रवैया अपनाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है। गोदियाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश…
Read More
प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार, नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार, नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

देहरादून 20 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज लोकभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। राज्यपाल द्वारा विधायक खजान दास, मदन कौशिक,भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं…
Read More
एलपीजी गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, एजेंसी स्वामी को सीधे जेल भेजने के निर्देश

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, एजेंसी स्वामी को सीधे जेल भेजने के निर्देश

देहरादून, 19 मार्च । जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि छापेमारी में पकड़े गए अवैध गैस सिलेंडरों को संबंधित एजेंसी से ट्रेस कर एजेंसी स्वामी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए सीधे जेल भेजा जाए। प्रशासन ने जिले की सभी गैस एजेंसियों पर अधिकारियों की तैनाती कर…
Read More
एलपीजी गैस कालाबाजारी रोकने को जिला प्रशासन सख्त, क्यूआरटी टीमों द्वारा एजेंसियों का निरीक्षण तेज

एलपीजी गैस कालाबाजारी रोकने को जिला प्रशासन सख्त, क्यूआरटी टीमों द्वारा एजेंसियों का निरीक्षण तेज

देहरादून, 17 मार्च। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण से संबंधित सभी गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से जिले में गैस वितरण एवं आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…
Read More
देहरादून के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति: 168 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी इंस्टॉलेशन शुरू

देहरादून के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति: 168 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी इंस्टॉलेशन शुरू

देहरादून,17 मार्च । जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जनपद देहरादून में शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के अंतर्गत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को तकनीक-सक्षम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर डिजिटल शिक्षण व्यवस्था लागू करते हुए जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा रहे हैं। लगभग 3.67 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए सभी स्मार्ट टीवी विद्यालयों तक पहुंच चुके…
Read More
देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार

देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार

देहरादून,14 मार्च  (जिला सूचना विभाग)। एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों की एलपीजी गैस संबंधी शिकायतों और समस्याओं का निरंतर निस्तारण किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर शाम 5 बजे तक गैस आपूर्ति से संबंधित कुल 341 शिकायतें प्राप्त हुईं। कंट्रोल रूम में जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में गैस आपूर्ति करने वाली…
Read More
जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों का विशाल धरना-प्रदर्शन,अधिकारों और सम्मान की आवाज

जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों का विशाल धरना-प्रदर्शन,अधिकारों और सम्मान की आवाज

देहरादून। दिल्ली के जंतर-मंतर पर Ex-Servicemen Department – All India Congress Committee (AICC) के बैनर तले पूर्व सैनिकों का एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने के माध्यम से देशभर के पूर्व सैनिकों से जुड़ी प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संकल्प के अनुसार सैनिक समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लगातार और मजबूती से लड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में राहुल गांधी ने…
Read More
विश्व प्लम्बर दिवस पर देहरादून में “प्लम्बर सम्मान समारोह” आयोजित, 33 कर्मियों को किया गया सम्मानित

विश्व प्लम्बर दिवस पर देहरादून में “प्लम्बर सम्मान समारोह” आयोजित, 33 कर्मियों को किया गया सम्मानित

देहरादून। विकास भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व प्लम्बर दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर टूल किट भेंट…
Read More
विकास और वित्तीय अनुशासन का संतुलित बजट : मुख्यमंत्री धामी

विकास और वित्तीय अनुशासन का संतुलित बजट : मुख्यमंत्री धामी

गैरसैंण,भराड़ीसैंण 9 मार्च। उत्तराखण्ड में वित्तीय अनुशासन और विकास के संतुलन को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। लगभग ₹1,11,703.21 करोड़ के इस बजट में विकास की गति को बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत राजकोषीय प्रबंधन की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। यह बजट वर्ष 2025-26 की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार ने बजट में वित्तीय जिम्मेदारी और पारदर्शिता बनाए रखते हुए एफआरबीएम (FRBM) अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया है। बजट के अनुसार राज्य में राजस्व आधिक्य (Revenue Surplus) की स्थिति बनी हुई है, जो यह दर्शाती…
Read More
धामी सरकार का बजट दिशाहीन और चुनावी घोषणाओं का पुलिंदा : गणेश गोदियाल

धामी सरकार का बजट दिशाहीन और चुनावी घोषणाओं का पुलिंदा : गणेश गोदियाल

देहरादून, 9 मार्च। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट को दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास विरोधी तथा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला चुनावी बजट करार दिया है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोदियाल ने कहा कि धामी सरकार का यह बजट केवल चुनावी वर्ष में की गई घोषणाओं का पुलिंदा है, जिसमें प्रदेश की जनता की मूल समस्याओं के समाधान की कोई स्पष्ट झलक नहीं दिखाई देती। प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है, लेकिन बजट में युवाओं को स्थायी रोजगार देने के लिए कोई…
Read More