16
Jun
देहरादून,16 जून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद यूटीडीबी की 24वीं बोर्ड बैठक पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पर्यटन मुख्यालय, आईएचएम गढ़ीकैंट, देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में परिषद के सभी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए प्रस्तुत सभी 20 एजेंडा बिंदुओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें पहली बार उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाला एटीओएआई नेशनल कन्वेंशन (कौसानी), उत्तराखण्ड इंटरनेशनल टूरिज्म कॉन्क्लेव (देहरादून), ग्लोबल फूड फेस्टिवल तथा इंटरनेशनल रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल (टौंस नदी) प्रमुख हैं। इन आयोजनों के माध्यम…