12
Jun
देहरादून, 12 जून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की…