09
Jun
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा, 14 जून 2026 की उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नीट पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूर्णतः लीक-प्रूफ ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध…