Jagriti Gusain

352 Posts
साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम, कवि राष्ट्र की चेतना के वाहक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम, कवि राष्ट्र की चेतना के वाहक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल,कालाढुंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तहसील कालाढुंगी स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट, धनपुर धमोला में ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना 5.0” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कवि सम्मेलन नहीं, बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को आत्मसात करने का एक सशक्त मंच है। कवि केवल शब्दों के रचनाकार नहीं होते, बल्कि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं। उनकी रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने के साथ-साथ सकारात्मक परिवर्तन की दिशा भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज चुनौतियों और उलझनों से घिरता है,…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन हेतु निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए ₹350 की धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के लिए भुगतान संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभियान के तहत बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल को दी स्वच्छता की सौगात, पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल को दी स्वच्छता की सौगात, पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नैनीताल, भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों तथा धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में नगर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं प्रभावी व्यवस्थाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका को उपलब्ध कराए गए ये नए कूड़ा वाहनों…
Read More
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर डीएम सख्त, 36 दिन से लंबित मामलों के निस्तारण को चलाया जाएगा विशेष अभियान

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर डीएम सख्त, 36 दिन से लंबित मामलों के निस्तारण को चलाया जाएगा विशेष अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि तक मामलों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के "सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि" के मूल मंत्र को जनसेवा का आधार बताते हुए कहा कि सभी विभाग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय स्तर पर टास्क ऑफिसर नामित करने, प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों की…
Read More
मौसम ने रोकी राह, वर्चुअल संबोधन से राहुल गांधी ने साधे चुनावी मुद्दे

मौसम ने रोकी राह, वर्चुअल संबोधन से राहुल गांधी ने साधे चुनावी मुद्दे

देहरादून/अल्मोड़ा। खराब मौसम के कारण कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भले ही रद्द हो गया, लेकिन उनके वर्चुअल संबोधन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। राहुल गांधी ने दूर से ही कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के प्रमुख मुद्दों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से शामिल न हो पाने पर उन्होंने खेद जताते हुए जल्द उत्तराखंड आने का आश्वासन भी दिया। करीब चार वर्षों बाद राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन मौसम की बाधा के…
Read More
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन हस्तांतरित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन हस्तांतरित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत माह मई की पेंशन राशि वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। कुल 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खातों में 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
Read More
महाराज ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ,किशाऊ बांध परियोजना पर हुई चर्चा

महाराज ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ,किशाऊ बांध परियोजना पर हुई चर्चा

हिमाचल/शिमला। प्रदेश के कैबिनेट सतपाल महाराज ने शिमला स्थित राजभवन पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। गुरुवार को शिमला स्थित राजभवन में आयोजित इस भेंट के वार्ता में महाराज ने राज्यपाल से यमुना नदी की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से 1,324 मिलियन घन मीटर जल भंडारण क्षमता विकसित होगी, जिससे 97,076 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई तथा 617 मिलियन घन मीटर पेयजल उपलब्ध…
Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुन्दन सिंह बथियाल के आकस्मिक निधन पर शोक, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुन्दन सिंह बथियाल के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में दोनों नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय कुन्दन सिंह बथियाल कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ, निष्ठावान एवं समर्पित वरिष्ठ नेता थे। उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार तथा क्षेत्रीय जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास हेतु किए गए उनके योगदान और…
Read More
अंडरग्राउंड केबल कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

अंडरग्राउंड केबल कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर से कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा कराए जा रहे अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति तथा पर्याप्त मैनपॉवर एवं मशीनरी न लगाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कटिंग समिति की अनुमति शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आगामी पांच दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में लापरवाही एवं धीमी प्रगति के लिए यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता…
Read More
निवेश संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर मुख्य सचिव का जोर

निवेश संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर मुख्य सचिव का जोर

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सिंगल विंडो प्रणाली के अंतर्गत निवेश संबंधी राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग द्वारा स्वीकृत नए निवेश प्रस्तावों पर विचार करते हुए समिति ने अपनी संस्तुति प्रदान की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जनपद स्तर पर धारा 143 (भूमि उपयोग परिवर्तन) एवं धारा 154 से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंगल विंडो प्रणाली से जुड़े मामलों का…
Read More