मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Share on Social Media


देहरादून 12 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *