प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ

Share on Social Media

देहरादून 20 जून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से देशभर के किसानों के लिए डीबीटी के माध्यम से जारी की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के वर्चुअल प्रसारण का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अन्नदाता भाई-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना किसानों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। उन्होंने बताया कि देशभर के लगभग 10 करोड़ किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है, जबकि उत्तराखण्ड के 8 लाख से अधिक किसानों को 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *