महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट,ट्राइपॉड और आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Share on Social Media

देहरादून/नई दिल्ली 20 जून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित “Ambles Across Godland” नामक पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में बताया गया है कि किस प्रकार सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस अभिनव कार्य की सराहना भी की।

शनिवार को नई दिल्ली स्थित 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई इस भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट आईसीपी बनबसा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने गृह मंत्री को आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के बारे में भी अवगत कराया।

महाराज ने कहा कि वर्तमान स्थिति में एप्रोच रोड निर्माण में हो रही देरी के कारण एकीकृत चेक पोस्ट बनबसा के विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी सौंपा।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिए केवल 10 टन क्षमता वाला एक पुल उपलब्ध है, जिसके कारण भारी निर्माण सामग्री और मशीनरी के आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में परियोजना की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एप्रोच रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बनबसा और महेंद्रनगर के बीच प्रस्तावित ट्राइपॉड परियोजना के संबंध में भी गृह मंत्री अमित शाह के साथ विस्तृत चर्चा की।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *