Blog

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए देहरादून में व्यापक अभियान शुरू

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए देहरादून में व्यापक अभियान शुरू

देहरादून। मा. उच्च न्यायालय नैनीताल एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में निगरानी एवं प्रवर्तन के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक निर्माण करने वाले उद्योगों एवं फैक्ट्रियों का भी…
Read More
एसआईआर कार्य की सीडीओ ने की समीक्षा, 96 प्रतिशत नोटिस मामलों में सुनवाई पूर्ण

एसआईआर कार्य की सीडीओ ने की समीक्षा, 96 प्रतिशत नोटिस मामलों में सुनवाई पूर्ण

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में एनोमली, नो मैपिंग, मतदाताओं को जारी नोटिस तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद की 10 विधानसभा सीटों के लिए कुल 11,90,805 मतदाताओं का ड्राफ्ट रोल तैयार किया गया है। इनमें 3,95,772 मतदाताओं के…
Read More
ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति एवं उनसे जुड़े संभावित जोखिमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ग्लेशियर झीलों की निगरानी और जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्लेशियर झीलों की निरंतर एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। झीलों के जलस्तर, आकार, जलभराव और उनमें होने वाले संभावित बदलावों पर लगातार नजर रखी जाए। इसके लिए सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन, सेंसर आधारित निगरानी सहित आधुनिक तकनीकों की संभावनाओं का अध्ययन…
Read More
देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा एवं अप्रिय घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी,अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 अगस्त 2026 को एक दिन का…
Read More
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। विशेष रूप से पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा आवागमन को सुगम बनाने के साथ आर्थिक रूप से भी राहत प्रदान करेगी। महिलाओं को सुरक्षित एवं आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें…
Read More

सीटू ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर ईएसआई निदेशक एवं उप श्रमायुक्त को सौंपे ज्ञापन, समाधान की मांग

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ईएसआई निदेशक तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपे।सीटू के जिला अध्यक्ष एस.एस. नेगी एवं जिला महामंत्री लेखराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित ईएसआई निदेशालय में निदेशक की अनुपस्थिति में ईएसआई सीएमओ डॉ. आकाशदीप को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में कार्यरत ठेकेदारों के श्रमिकों के बड़ी संख्या में परिजनों के नाम ईएसआई कार्ड में दर्ज नहीं हैं। इस समस्या के समाधान…
Read More
भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सम्मान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प

भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सम्मान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की कथित दलित विरोधी मानसिकता एवं दलित समाज के सम्मान के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून एवं उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और नेताओं की बयानबाजी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दलित समाज के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और अधिकार प्रदान किए हैं।…
Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय एवं मानसखण्ड खेल परिसर के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश की अग्रणी खेल शक्तियों में शामिल करते हुए ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद…
Read More
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों,उद्योग प्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं,सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संवाद के दौरान जीएसटी प्रक्रियाओं के सरलीकरण,मंडी शुल्क,अतिक्रमण एवं पार्किंग,लीज नवीनीकरण,औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं,स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने से जुड़े विषय उठाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार सुरक्षित,पारदर्शी और सरल व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने…
Read More
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की महिलाओं को बड़ी सौगात,हाईटेक टॉयलेट से लेकर पिंक ई-बस और स्वरोजगार ऋण बढ़ाने की घोषणा

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की महिलाओं को बड़ी सौगात,हाईटेक टॉयलेट से लेकर पिंक ई-बस और स्वरोजगार ऋण बढ़ाने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुविधा,सुरक्षा,सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित करने की घोषणा की। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ महिलाओं की निजता,सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा की आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून को मिलने वाली 100…
Read More