Blog

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण की हाई कोर्ट के तीन सिटिंग जजों की समिति से हो जांच : लखपत बुटोला

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण की हाई कोर्ट के तीन सिटिंग जजों की समिति से हो जांच : लखपत बुटोला

देहरादून। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने राजधानी देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मामले में उच्च न्यायालय के तीन सिटिंग जजों की विशेष समिति गठित कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभागीय जांच पर जनता का भरोसा नहीं है और इस मामले की सत्यता सामने लाने के लिए स्वतंत्र न्यायिक जांच आवश्यक है। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक बुटोला ने कहा कि वे उस पवित्र भूमि का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां भगवान विष्णु…
Read More
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

  देहरादून, 7 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोईवाला (देहरादून), पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) में निर्माणाधीन बाबू जगजीवन राम छात्रावासों का कार्य हर हाल में अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को जल्द बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की योजनाएं केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने योजनाओं के इंटीग्रेशन, वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर…
Read More
आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

  देहरादून, 7 जुलाई। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में राज्य को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता और विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है, लेकिन केंद्र सरकार हर आपदा की स्थिति में राज्यों को राहत, बचाव, लॉजिस्टिक और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। गंभीर प्राकृतिक आपदाओं में निर्धारित प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF)…
Read More
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

  देहरादून 7 जुलाई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए उत्तराखंड शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट और संस्तुतियां शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष गढ़वाल मंडल के आयुक्त होंगे। समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी तथा महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के…
Read More
30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

  देहरादून, 7 जुलाई। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन के अनुसार कांवड़ मेला 30 जुलाई से…
Read More
कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी करें : जिलाधिकारी

कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी करें : जिलाधिकारी

देहरादून।आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मेले को दिव्य, भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी तैयारियां 25 जुलाई 2026 तक प्रत्येक स्थिति में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की…
Read More
बीरोंखाल को मिली ₹3 करोड़ 20 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

बीरोंखाल को मिली ₹3 करोड़ 20 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

पौड़ी। प्रदेश कैबिनेट मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपनी योजनाओं और कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करती है तथा आमजन अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल, कमलिया वल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल एवं सशक्त संगठन की बैठकों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग ₹3 करोड़…
Read More
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

  चम्पावत, 06 जुलाई। आदर्श जनपद चम्पावत में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत नरसिंहडांडा–मेरोली मोटर मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिमार तोक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए उत्तराखंड शासन ने ₹1.91 करोड़ (₹191.08 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना के तहत करीब 2.45 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। शासनादेश के अनुसार…
Read More
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

  देहरादून, 6 जुलाई। देहरादून जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में सभी 13,76,813 मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण कर दिया गया है, जबकि 11,88,720 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (86.34 प्रतिशत) पूरा हो चुका है। यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के प्रपत्र अभी प्राप्त…
Read More
समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…

समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…

देहरादून, 6 जुलाई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जनता की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी। दूर-दराज से पहुंचे 169 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, आपदा क्षतिपूर्ति और पारिवारिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों की भरमार रही। एसीपी भुगतान में लापरवाही बरतने पर आंचल डेयरी के प्रबंधक के वेतन पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए गए।…
Read More