06
Jul
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण किया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे 169 फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, आपदा क्षतिपूर्ति, पारिवारिक विवाद तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में…