कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Share on Social Media


देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने शुक्रवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की और उनके सफल एवं स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

सतपाल महाराज ने बताया कि राज्यपाल के विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों और दीक्षांत समारोहों सहित 108 प्रमुख संबोधनों को संकलित कर ‘आत्मा के स्वर’ नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक उनके विचारों, अनुभवों और प्रदेश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *