11
Aug
देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिए कि दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 को 13 अगस्त 2026 की रात्रि तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने…
