उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, वेतन वृद्धि और कल्याण सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, वेतन वृद्धि और कल्याण सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष  भगवत प्रसाद मकवाना की पहल पर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर बुधवार को पंचायती राज निदेशालय,आईटी पार्क देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सचिव शहरी विकास  नितेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सफाई कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, आयोग के सदस्य, नगर निकायों के आयुक्त तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी एवं विस्तारित क्षेत्रफल के अनुरूप पर्यावरण मित्रों एवं पर्यवेक्षकों के नए स्थायी…
Read More
16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

देहरादून। विकासखंड रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा संचालित ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण सखी मॉडल के माध्यम से कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यावरण सखियों को खंड विकास कार्यालय, रायपुर में नया कचरा संग्रहण वाहन सौंपा गया। पर्यावरण सखियां पहले से ई-लोडर के माध्यम से घर-घर जाकर सूखे कचरे का संग्रहण कर रही हैं। नए वाहन से कचरे के नियमित संग्रहण, सुरक्षित परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे पर्यावरण सखियों…
Read More
एसआईआर के अंतिम चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

एसआईआर के अंतिम चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप-9, 10, 11ए एवं 11बी की सूचियां भी उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त तक जिले में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप-6 में 39,025 आवेदन, नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 में 10,235 दावे/आपत्तियां तथा विवरण संशोधन के लिए प्रारूप-8 में 10,718 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट…
Read More
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों एवं मूल्यों की मजबूत नींव रखी और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका…
Read More
तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार ने तेज किए प्रयास

तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार ने तेज किए प्रयास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चमोली जिले की नीती घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हवलदार पंकज के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हवलदार पंकज के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश…
Read More
मुख्यमंत्री ने शेर नाला पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने शेर नाला पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचकर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान डबल…
Read More
ज0जू0हाईस्कूल जाख में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह,प्रभात फेरी,ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

ज0जू0हाईस्कूल जाख में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह,प्रभात फेरी,ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

पौड़ी,चाकीसैंण। जनता जूनियर हाईस्कूल जाख में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के गीतों और जोशीले नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र रौथाण एवं वरिष्ठ सहायक अध्यापक  राजेश रतूड़ी के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी जूनियर हाईस्कूल जाख से प्रारंभ होकर लगभग एक किलोमीटर दूर ऊफरांई मंदिर तक पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में लौटी। यात्रा में प्राथमिक विद्यालय जाख एवं आंगनबाड़ी केंद्र…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवमहापुराण कथा में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवमहापुराण कथा में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति, डिफेंस कॉलोनी द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवमहापुराण कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सनातन परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा…
Read More
शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त को दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा

शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त को दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा

देहरादून। बाल लिंगानुपात में सुधार तथा बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त 2026 को ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा (Save The Girl Child Pledge)’ दिलाई जाएगी। जिला समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी डिग्री कॉलेजों, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों को कन्या भ्रूण संरक्षण की शपथ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिज्ञा के माध्यम से लिंग…
Read More
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भेंट की। इस दौरान विधायक ने विधानसभा पुरोला के अंतर्गत विल्ला नौगांव क्षेत्र के 65 गांवों के आराध्य देवता रुद्रेश्वर महादेव के डांडा देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹1.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर…
Read More