03
Aug
देहरादून।आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 109 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, पारिवारिक विवाद, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। समाधान दिवस में एक अत्यंत संवेदनशील मामला भी…
