उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

  गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने गदरपुर-रुद्रपुर दौरे के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक, सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार…
Read More
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 11 शिकायतों की सुनवाई कर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 11 शिकायतों की सुनवाई कर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने आयोग कार्यालय में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई करते हुए कुल 11 प्रकरणों पर संबंधित विभागों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने तथा पात्र शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सुनवाई के दौरान माया देवी के ज्येष्ठता निर्धारण, नन्दिनी गुसाईं के भूमि विवाद, अहसान अंसारी की राशन दुकान, शोभना के पैतृक भूमि विवाद, कुलदीप सिंह के जाति प्रमाण पत्र, सरोज कुमार के सामान वापसी, संतोष देवी के देयकों के भुगतान तथा अनुदीप सिंह के मेडिकल लैब टेक्नीशियन पंजीकरण नवीनीकरण सहित…
Read More
एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से उनके कार्यालय में मुलाकात कर राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में सामने आई खामियों के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने एसआईआर के प्रथम चरण में हुई गंभीर त्रुटियों एवं अनियमितताओं पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इनका समुचित परीक्षण एवं निराकरण किए बिना द्वितीय चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाना मतदाताओं के अधिकारों तथा…
Read More
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया तथा गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब एवं अमर शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि यह समागम वीरता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि जब भी हम शहीद ऊधम सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हैं, हमारा हृदय गर्व से भर…
Read More
एसआईआर के द्वितीय चरण में पूरी सक्रियता से जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता : गणेश गोदियाल

एसआईआर के द्वितीय चरण में पूरी सक्रियता से जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता : गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), विधानसभा प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण की प्रक्रिया में पूरी सक्रियता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। गोदियाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के द्वितीय चरण के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा किसी भी योग्य नागरिक का नाम अनावश्यक रूप से न हटे, इसके लिए कांग्रेस संगठन…
Read More
देहरादून में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ और 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ और 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भव्य एवं भावपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने, वर्ष…
Read More
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

  देहरादून, 28 जुलाई। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुलिया के टूटने की खबरें भ्रामक निकलीं। पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम के संयुक्त निरीक्षण में पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी के चलते पुलिया टूटने की अफवाह फैल गई, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया।…
Read More
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

  देहरादून, 28 जुलाई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड पर पानी वाला बैंड के समीप बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर सड़क का दो लेन निर्माण कार्य पूरा किया जाए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 10 से 15 दिनों के भीतर दो लेन सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिले में जहां-जहां बारिश के कारण सड़कें और…
Read More
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

  देहरादून, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए गए, जबकि 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी होने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे शहरी…
Read More
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

  देहरादून, 28 जुलाई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को अजबपुर कलां क्षेत्र में घर-घर जाकर नोटिस वितरण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं को नोटिस देने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ की सुविधा के लिए फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तैयार कर सभी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार…
Read More