27
Jul
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम बन चुका है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ विकास, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात, जल…
