सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा भ्रमण पर रवाना हुआ युवाओं का दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय, देहरादून से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रा पर हरियाणा भ्रमण के लिए जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से यात्रा के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए उनके दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों तथा नवाचारी पहलों को करीब से जानने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे अनुभव युवाओं के ज्ञान और दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के साथ ही विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संवाद को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा यात्राएं उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी हैं। युवाओं के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराएं और प्राकृतिक विरासत देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने युवा क्रिएटर्स का आह्वान किया कि वे हरियाणा भ्रमण के दौरान वहां की संस्कृति, लोक परंपराओं और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं, प्राकृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से भी वहां के लोगों को परिचित कराएं। उन्होंने युवाओं से यात्रा के अनुभवों को रचनात्मक माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *