28 सितंबर के बाद तीन विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों को नोटिस जारी करने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Share on Social Media


देहरादून। कांग्रेस ने 28 सितंबर की मध्यरात्रि के बाद हरिद्वार ग्रामीण, विकासनगर और गदरपुर विधानसभा क्षेत्रों में क्रमशः 3,503, 2,444 और 1,980 मतदाताओं को फार्म-7 के आधार पर फार्म-10 के नोटिस जारी किए जाने पर आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि ऐसे मतदाताओं को नियमानुसार सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि 24,30,387 मतदाताओं में से 97,173 मतदाता उपलब्ध नहीं हैं और वे इसी श्रेणी में आते हैं, तो उन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने निर्वाचन अधिकारियों से मामले में तत्काल स्पष्टता और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि 3 अक्टूबर को अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन से पहले त्रुटियों एवं आपत्तियों का समाधान नहीं होने पर वह सक्षम न्यायिक मंच का रुख करेगी तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग करेगी। उत्तराखंड में अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *