उत्तराखंड

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पवित्र बौखनाग धाम को घोषित किया धार्मिक पर्यटन स्थल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पवित्र बौखनाग धाम को घोषित किया धार्मिक पर्यटन स्थल

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौखनाग धाम) को धार्मिक पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं। 18 जुलाई 2026 को बाबा बौखनाग की पवित्र डोली यात्रा के जनपद आगमन के अवसर पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर यमुना और गंगा घाटी के मध्य स्थित सिलक्यारा सुरंग के ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित करने का अनुरोध किया था। मंत्री ने इस मांग का तत्काल संज्ञान लेते हुए बौखनाग…
Read More
कांवड़ मेला-2026: सभी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी हों, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

कांवड़ मेला-2026: सभी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी हों, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

देहरादून। कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईडीपीएल मैदान का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों के ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था…
Read More
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

  देहरादून। प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी भारी वर्षा, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे। राहत दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक…
Read More
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

  देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जुलाई 2026 की शेष अवधि के लिए 150 मेगावाट तथा अगस्त 2026 के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एल-नीनो की संभावित परिस्थितियों, कम वर्षा और जलाशयों में जलागम घटने से जल विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है, जबकि…
Read More
देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग के “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम आधारित पुस्तकों और शिक्षण सामग्री का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल शिक्षा को अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बच्चों में समझ, नवाचार, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब,…
Read More
महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग, महिला संगठनों ने विपक्षी दलों को सौंपा ज्ञापन

महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग, महिला संगठनों ने विपक्षी दलों को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न महिला संगठनों ने भारी वर्षा के बावजूद प्रदर्शन किया और उत्तराखंड के प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। जनवादी महिला समिति की महामंत्री दमयन्ती नेगी ने बताया कि महिला संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, समाजवादी पार्टी के केंद्रीय महामंत्री डॉ. एस.एन. सचान, बसपा के जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष दीप्ति रावत तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल एवं रेखा सिंह को ज्ञापन सौंपकर महिला आरक्षण विधेयक को बिना किसी देरी के लागू…
Read More
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: रेलवे फ्रीज जोन में 400 मीटर प्रतिबंधों की समीक्षा शुरू,विकास गतिविधियों को मिल सकती है नई गति

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: रेलवे फ्रीज जोन में 400 मीटर प्रतिबंधों की समीक्षा शुरू,विकास गतिविधियों को मिल सकती है नई गति

देहरादून।उत्तराखण्ड सरकार ने बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ रेलवे फ्रीज जोन में लागू 400 मीटर प्रतिबंधों की समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के माध्यम से यह आकलन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक एवं संबंधित निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं तथा जहां सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप…
Read More
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग "समावेशी शिक्षा मिशन-2030" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए Visual Learning Curriculum पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाइन अवी लर्निंग की यह पहल शिक्षा को अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य बच्चों…
Read More
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव और फ्लैश फ्लड की समस्या का होगा स्थायी समाधान, एकीकृत बाढ़ शमन योजना तैयार

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव और फ्लैश फ्लड की समस्या का होगा स्थायी समाधान, एकीकृत बाढ़ शमन योजना तैयार

देहरादून। आईटी पार्क क्षेत्र में हर वर्ष मानसून के दौरान होने वाले भारी जलभराव एवं फ्लैश फ्लड की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। सिंचाई विभाग के माध्यम से विस्तृत हाइड्रोलॉजिक सर्वेक्षण कराकर एकीकृत बाढ़ शमन योजना (इंटीग्रेटेड फ्लड मिटिगेशन प्लान) तैयार कर ली गई है। योजना की डीपीआर स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। आज ऋषिपर्णा सभागार में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की उपस्थिति में आयोजित बैठक में एनआईवीवी कंसलटेंसी सर्विसेज द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।रिपोर्ट के अनुसार आईटी पार्क क्षेत्र लगभग…
Read More
मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून, अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बैठकों तक सीमित न रहकर ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और 24×7 अलर्ट मोड में रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष को दी जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में…
Read More