सीटू की विस्तारित जिला कमेटी की बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति तय

Share on Social Media


देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देहरादून की विस्तारित जिला कमेटी की बैठक आज सीटू के राज्य कार्यालय, गांधीग्राम, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कॉमरेड के. एन. उमेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सीटू उत्तराखंड के राज्य अध्यक्ष महेंद्र जखमोला और राज्य महासचिव राजेन्द्र नेगी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एस. एस. नेगी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री लेखराज ने किया।

इस दौरान विभिन्न संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों के विभिन्न सवालों को लेकर संघर्ष को और व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर 18, 19 एवं 20 नवंबर को सचिवालय पर तीन दिवसीय महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। महापड़ाव में स्कीम वर्कर्स के लिए न्यूनतम वेतन निर्धारित करने, आशा कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय/वेतन में बढ़ोतरी सहित श्रमिकों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इसके अलावा निर्माण श्रमिकों के वेतन में वृद्धि, ठेका एवं टेंडर व्यवस्था में श्रमिक हितों की रक्षा, ठेका श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने तथा श्रम कानूनों से जुड़े विभिन्न सवालों को लेकर भी आंदोलन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बैठक में 1, 2 एवं 3 दिसंबर को प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को सफल बनाने के लिए देहरादून जिले से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की मांगों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलनों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न यूनियनों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमिकों के समक्ष आ रही समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव रखे। साथ ही आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र नौडियाल, जिला सचिव हिमांशु चौहान, जिला सचिव अभिषेक भंडारी, प्रेमा, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह भंडारी,भोजनमाता यूनियन से मोनिका, बबीता एवं कमला गुरुंग, आंगनवाड़ी यूनियन से रजनी गुलेरिया तथा आशा यूनियन से शिवा दुबे सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *