Blog

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महाराज ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र के विकास एवं विस्तार के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी उन्हें अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मांझी को उत्तराखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रदेश की प्रगति से…
Read More
संत समाज राष्ट्रहित में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर जनजागरण करे : शिवराज सिंह चौहान

संत समाज राष्ट्रहित में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर जनजागरण करे : शिवराज सिंह चौहान

हरिद्वार,।  प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की आवश्यकता और इसके व्यापक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास की गति में बाधक बताते हुए संत समाज से इस महत्वपूर्ण संवैधानिक विषय पर जनजागरण का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्रीय मंत्री के विचारों का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रहित, सुशासन और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर किए जा रहे…
Read More
वननेस वन अभियान के छठे चरण में ऋषिकेश में पौधारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

वननेस वन अभियान के छठे चरण में ऋषिकेश में पौधारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘वननेस वन- प्रकृति के साथ समरसता’ अभियान के तहत ब्रांच ऋषिकेश में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे रोपे गए, जिनमें अशोक, थूजा, तेजपत्ता, आम, जामुन, नीम, कड़ी पत्ता तथा पुष्पीय पौधे शामिल रहे। संत निरंकारी मिशन का यह अभियान बाबा हरदेव सिंह के संदेश “प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं” से प्रेरित है। इसका उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर प्रकृति के साथ आत्मीय संबंध विकसित करना,…
Read More
तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद

तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद

ज्योतिर्मठ,चमोली। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में 10 अगस्त को अतिवृष्टि के कारण आए तेज बहाव और भारी मलबे की चपेट में आकर लापता हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) की 123 इकाई में तैनात चालक हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। 10 अगस्त को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के दौरान तमक नाले में अचानक तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में मलबा आ गया था। इसी दौरान BRO में चालक के पद पर तैनात हवलदार पंकज सिंह इसकी चपेट में आकर लापता हो गए थे। घटना के…
Read More
एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए 9 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए 9 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

देहरादून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति, प्रक्रिया एवं आगामी कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड एवं विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 15…
Read More
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण

देहरादून। सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों एवं विशेषज्ञ कंसल्टेंसी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण कर वैज्ञानिक एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव देहरादून शहर के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसका स्थायी समाधान तात्कालिक जल निकासी के बजाय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक जल निकासी मार्ग, वर्षाजल के प्रवाह और मौजूदा ड्रेनेज व्यवस्था का…
Read More
मासिक पिंडदान पर समलौण पौधरोपण: परंपरा, प्रकृति और मातृभूमि के प्रति अनूठी श्रद्धांजलि

मासिक पिंडदान पर समलौण पौधरोपण: परंपरा, प्रकृति और मातृभूमि के प्रति अनूठी श्रद्धांजलि

पैठाणी,पौड़ी गढ़वाल। राठ क्षेत्र के विकासखंड थलीसैंण की पट्टी कन्डारस्यूं के ग्राम कोठी में स्वर्गीय सीताराम गोदियाल की धर्मपत्नी स्वर्गीय पूर्णा देवी के मासिक पिंडदान के अवसर पर उनके चारों पुत्रों देवी प्रसाद गोदियाल, जगदंबा प्रसाद गोदियाल, पुष्पानन्द गोदियाल एवं चक्रधर प्रसाद गोदियाल ने गांव के जय सिद्धबली हनुमान मंदिर परिसर में बेलपत्री का समलौण पौधा रोपकर अपनी दिवंगत माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पहाड़ की लोकपरंपरा में प्रकृति केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि हमारी आस्था,संस्कार और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में पिंडदान जैसे पुण्य अवसर पर पौधरोपण करना पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति के साथ…
Read More
कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया स्मरण

कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया स्मरण

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में राजीव भवन  राजपुर रोड, देहरादून में आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर सेवादल की ओर से स्व. राजीव गांधी के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने…
Read More
चंपावत जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

चंपावत जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

चंपावत। जिला चिकित्सालय चंपावत में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंपावत में पहली बार शुरू हुई इस सुविधा से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक रक्त घटक स्थानीय स्तर पर समय से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ जिला चिकित्सालय में करीब 20 करोड़…
Read More
कुंभ मेला-2027 की आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं होंगी पुख्ता : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

कुंभ मेला-2027 की आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं होंगी पुख्ता : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए व्यापक आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं। पूरे कुंभ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान, इवेक्यूएशन प्लान तथा फायर कंट्रोल मैकेनिज्म को एकीकृत करते हुए समग्र आपदा…
Read More