11
May
देहरादून। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को ईंधन बचत का संदेश दिया। मंत्री ने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रेरित किया। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी दो पहिया वाहन से कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे। उन्होंने प्रदेशवासियों से…