मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि अटल जी माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों एवं मूल्यों की मजबूत नींव रखी और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि अटल जी का सरल एवं सहज व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण और सार्वजनिक जीवन की गरिमा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीय राजनीति और राष्ट्रजीवन में सदैव स्मरणीय रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *