08
May
देहरादून 8 मई । चम्पावत में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दर्ज मुकदमे तथा उसके बाद सामने आए घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए उत्तराखंड महिला मंच ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ देहरादून स्थित गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं पर नाबालिग बच्चियों का राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। महिला मंच की कमला पंत ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार अपने करीबी लोगों के मामलों में लीपापोती करती रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज…