04
May
देहरादून, 04 मई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य व्यक्ति को लिखा है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पांडेय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस फर्जी पत्र के आधार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने गोदियाल के बयान को भ्रामक बताते हुए कहा कि इससे…