Blog

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची से संबंधित दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु लगाए गए विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों, उनके सत्यापन की प्रगति तथा अभिलेखों के संधारण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र…
Read More
देहरादून में 5-6 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, ट्रैकिंग और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर रोक

देहरादून में 5-6 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, ट्रैकिंग और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर रोक

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 05 एवं 06 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि ऑरेंज अलर्ट की अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन…
Read More
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.

मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर की स्मृति में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम दौर की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ…
Read More
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

  हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों के लिए स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए त्वरित उपचार, दवाइयों…
Read More
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

    देहरादून, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग ₹5 करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹72.67 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹43.60 लाख तथा दुगड्डा ब्लॉक स्थित महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.69 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹1.02 करोड़ मंजूर किए गए हैं। पिथौरागढ़ जिले…
Read More
समाधान दिवस में 109 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण; संवेदनशील मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

समाधान दिवस में 109 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर निस्तारण; संवेदनशील मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून।आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 109 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, पारिवारिक विवाद, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। समाधान दिवस में एक अत्यंत संवेदनशील मामला भी…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर एवं मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष फोकस के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग शेष है, उनका समयबद्ध सत्यापन…
Read More
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…

टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…

  देहरादून, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और गढ़वाल मंडल के चिकित्सा ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इस दिशा में सकारात्मक एवं ठोस…
Read More
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

  देहरादून, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1 लाख 34 हजार 740 लोगों ने भागीदारी की है। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अभियान में कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख से अधिक हो गई है। प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा एवं कृषि उपकरण समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और आवश्यक प्रमाणपत्र भी…
Read More
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

  हरिद्वार, 2 अगस्त। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने सराहना की है। विभिन्न राज्यों से जल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और यातायात संबंधी सुविधाओं को बेहतर बताया। दिल्ली से आई संतोष पांचाल ने कहा कि वह दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर आई हैं और इस बार श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में अधिक बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मुजफ्फरनगर से आए शिवभक्त मोनू…
Read More