Blog

टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

देहरादून। टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया…
Read More
संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

ऋषिकेश, 23 अप्रैल। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्नातक विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा का माध्यम है। विद्यार्थियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्व निभाने चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऋषिकेश आध्यात्म, चिंतन और उपचार का वैश्विक केंद्र है तथा हिमालय का प्रवेश द्वार होने के कारण यहां आयोजित दीक्षांत समारोह का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह वर्षों की मेहनत,…
Read More
चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

देहरादून, 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने साफ किया है कि यात्रा की गरिमा और राज्य की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा और डिजिटल मॉनीटरिंग को मजबूत करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराए जा रहे हैं। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यात्रा को…
Read More
टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

देहरादून 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राहत…
Read More
महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का विधानसभा भवन के समक्ष धरना,भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप

महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का विधानसभा भवन के समक्ष धरना,भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप

देहरादून, 23 अप्रैल। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार द्वारा जनता को गुमराह किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा भवन के समक्ष विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग उठाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा परिसर के बाहर एकत्र हुए और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2023 में…
Read More
देहरादून में बाल संरक्षण जागरूकता अभियान: मदरसा व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए सुरक्षा अधिकारों की जानकारी

देहरादून में बाल संरक्षण जागरूकता अभियान: मदरसा व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए सुरक्षा अधिकारों की जानकारी

देहरादून, दिनांक 22 अप्रैल (सूवि)। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा जनपद में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम छरबा स्थित मदरसा तथा देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के महत्व एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पोक्सो…
Read More
यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

यमकेश्वर 20 अप्रैल । वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है, जो मानव को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब…
Read More
सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

टिहरी 20 अप्रैल। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने हिस्सा लिया। हाई एल्टीट्यूड मैराथन के तहत प्रतिभागियों ने केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम को जोड़ने वाले केदार-बद्री ट्रेल पर हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते…
Read More
जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

देहरादून 20 अप्रैल। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आयोजित जनदर्शन ,जनता दरबार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। जनदर्शन में कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, फीस माफी, आर्थिक सहायता, बिजली-पानी बिल, राशन कार्ड और मुआवजा संबंधी मामले प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान कई जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शिवलोक कॉलोनी निवासी विधवा कनिष्का गर्ग का 47,230 रुपये हाउस टैक्स जिला प्रशासन द्वारा जमा कराया गया। वहीं गरीब गंगा राम की पुत्री के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

हरिद्वार 19 अप्रैल । अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह घाट नमामि गंगे योजना के तहत निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण तक सीमित नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी के जीवन को तप,…
Read More