अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 11 शिकायतों की सुनवाई कर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

Share on Social Media

देहरादून। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने आयोग कार्यालय में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई करते हुए कुल 11 प्रकरणों पर संबंधित विभागों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने तथा पात्र शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सुनवाई के दौरान माया देवी के ज्येष्ठता निर्धारण, नन्दिनी गुसाईं के भूमि विवाद, अहसान अंसारी की राशन दुकान, शोभना के पैतृक भूमि विवाद, कुलदीप सिंह के जाति प्रमाण पत्र, सरोज कुमार के सामान वापसी, संतोष देवी के देयकों के भुगतान तथा अनुदीप सिंह के मेडिकल लैब टेक्नीशियन पंजीकरण नवीनीकरण सहित अन्य मामलों पर सुनवाई की गई। आयोग ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं को त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों से आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

सुनवाई के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, सचिव गोरधन सिंह, आयोग के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *