19
Apr
देहरादून 19 अप्रैल।उत्तराखंड में पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। परंपरा के अनुसार दोनों धामों में पहली पूजा नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और सफल यात्रा की कामना की। धार्मिक परंपराओं के तहत मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम पहुंची, जहां दोपहर…