देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का देवभूमि उत्तराखण्ड में आगमन को गौरव का अवसर बताया। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिवादन किया तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का उत्तराखण्ड आगमन प्रदेशवासियों के लिए सम्मान एवं प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन और अनुभव से प्रदेश को निरंतर प्रेरणा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।