23
May
देहरादून/उत्तरकाशी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने के बाद वे सीधे उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वे सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। दौरे के दौरान वे भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि सीमांत…