27
May
देहरादून, 27 मई 2026 (सू.वि.)। सहसपुर विकासखंड के ग्राम कैचीवाला निवासी प्रगतिशील कृषक बेनी सिंह आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। लगभग 40 बीघा कृषि भूमि पर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खेती कर रहे बेनी सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाया है। कृषि विभाग द्वारा संचालित "सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन" (SMAM) योजना के अंतर्गत उन्हें रीपर कम बाइन्डर मशीन पर 2.57 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत डीबीडब्ल्यू-187 एवं डीबीडब्ल्यू-327 प्रजाति के 2…