Blog

जल संसाधन विकास की योजनाओं की प्रगति से केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को कराया अवगत

जल संसाधन विकास की योजनाओं की प्रगति से केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को कराया अवगत

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में जल संसाधन विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप उत्तराखंड के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुनिश्चित पेयजल उपलब्ध कराने, कृषि योग्य भूमि तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने, भूजल रिचार्ज, जल संरक्षण एवं पर्यटन सहित जल संसाधन विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों…
Read More
शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर का खटीमा कांड, 2 सितंबर का मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर का रामपुर तिराहा कांड राज्य आंदोलन के वे काले अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। अमर शहीदों का बलिदान प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के…
Read More
‘शुद्धिकरण’ मामले में कांग्रेस ने दी तहरीर, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

‘शुद्धिकरण’ मामले में कांग्रेस ने दी तहरीर, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज थाना कोतवाली, देहरादून पहुंचकर तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की घटना के तीन सप्ताह बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका समर्थन किया गया। कांग्रेस ने कहा कि इस कथित भेदभावपूर्ण कृत्य का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विरोध किए जाने पर उनके खिलाफ ही…
Read More
छात्रा की मौत पर UUHF में आक्रोश, चिकित्सा व एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

छात्रा की मौत पर UUHF में आक्रोश, चिकित्सा व एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

पौड़ी गढ़वाल। भरसार स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (UUHF) में बीएससी हॉर्टिकल्चर चतुर्थ वर्ष की छात्रा मधु यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद छात्रों में आक्रोश है। सोमवार को साथी छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर चिकित्सा एवं एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। छात्राओं के अनुसार, शनिवार रात मधु यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे विश्वविद्यालय की एंबुलेंस से पाबौ अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि वहां विश्वविद्यालय की एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण सरकारी एंबुलेंस से उसे पौड़ी अस्पताल ले जाना पड़ा। गंभीर स्थिति में पौड़ी…
Read More
सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए देहरादून में व्यापक अभियान शुरू

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए देहरादून में व्यापक अभियान शुरू

देहरादून। मा. उच्च न्यायालय नैनीताल एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में निगरानी एवं प्रवर्तन के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक निर्माण करने वाले उद्योगों एवं फैक्ट्रियों का भी…
Read More
एसआईआर कार्य की सीडीओ ने की समीक्षा, 96 प्रतिशत नोटिस मामलों में सुनवाई पूर्ण

एसआईआर कार्य की सीडीओ ने की समीक्षा, 96 प्रतिशत नोटिस मामलों में सुनवाई पूर्ण

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में एनोमली, नो मैपिंग, मतदाताओं को जारी नोटिस तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद की 10 विधानसभा सीटों के लिए कुल 11,90,805 मतदाताओं का ड्राफ्ट रोल तैयार किया गया है। इनमें 3,95,772 मतदाताओं के…
Read More
ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति एवं उनसे जुड़े संभावित जोखिमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ग्लेशियर झीलों की निगरानी और जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्लेशियर झीलों की निरंतर एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। झीलों के जलस्तर, आकार, जलभराव और उनमें होने वाले संभावित बदलावों पर लगातार नजर रखी जाए। इसके लिए सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन, सेंसर आधारित निगरानी सहित आधुनिक तकनीकों की संभावनाओं का अध्ययन…
Read More
देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा एवं अप्रिय घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी,अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 अगस्त 2026 को एक दिन का…
Read More
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा, प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। विशेष रूप से पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा आवागमन को सुगम बनाने के साथ आर्थिक रूप से भी राहत प्रदान करेगी। महिलाओं को सुरक्षित एवं आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें…
Read More

सीटू ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर ईएसआई निदेशक एवं उप श्रमायुक्त को सौंपे ज्ञापन, समाधान की मांग

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ईएसआई निदेशक तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपे।सीटू के जिला अध्यक्ष एस.एस. नेगी एवं जिला महामंत्री लेखराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित ईएसआई निदेशालय में निदेशक की अनुपस्थिति में ईएसआई सीएमओ डॉ. आकाशदीप को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में कार्यरत ठेकेदारों के श्रमिकों के बड़ी संख्या में परिजनों के नाम ईएसआई कार्ड में दर्ज नहीं हैं। इस समस्या के समाधान…
Read More