चंपावत जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

Share on Social Media


चंपावत। जिला चिकित्सालय चंपावत में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चंपावत में पहली बार शुरू हुई इस सुविधा से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक रक्त घटक स्थानीय स्तर पर समय से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ जिला चिकित्सालय में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किया गया है तथा सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

धामी ने कहा कि चंपावत में सड़क, पार्किंग, पेयजल, ड्रेनेज, विद्युत, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। सरकार का लक्ष्य चंपावत को स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और विकास के क्षेत्र में उत्तराखण्ड का आदर्श मॉडल बनाना है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट से गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को स्थानीय स्तर पर समय पर उपचार मिल सकेगा और अन्य जिलों के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *