17
Apr
देहरादून, 17 अप्रैल (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के प्रथम चरण में समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त टीम सहसपुर एवं डोईवाला विकासखंडों में शिविर लगाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर स्थित पंचायत भवन तथा 24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के राइका बुल्लावाला में प्रातः 11 बजे से पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश…